भाजपा सरकार ने महिलाओं को दिया सर्वोपरि सम्मान- संध्या जोशी

सहसवान:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सहसवान विधानसभा की बैठक आज जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा गुप्ता के आवास मौहल्ला जहांगीराबाद पर सम्पन्न हुई।

बैठक में ज़िला उपाध्यक्ष नेहा गुप्ता ने मुख्य अतिथि संध्या जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा बदायूँ को पटका व माला पहनाकर स्वागत किया व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य /ज़िला प्रभारी महिला मोर्चा बदायूँ संध्या जोशी ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान में भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारें जनकल्याण हेतु अनेकों योजनाएँ संचालित कर रही हैं,जिनका लाभ महिलाओं को भी बड़ी संख्या में मिल रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात प्रदेश से पूर्व की सरकारों के समय में गुंडागर्दी चरम पर थी। आज भाजपा सरकार ने भययुक्त समाज व महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने का काम किया है। भाजपा सरकार में महिलाओं को सर्वोपरि सम्मान मिला है। निकाय चुनाव व आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलाने को महिला मोर्चा कार्य करेगा।

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने कहा मोदी व योगी सरकार में महिलाओं को सुरक्षित माहौल व वातावरण प्रदान कर महिलाओं के सम्मान को बढ़ाया है भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सीमा राठौर करुणा सोलंकी ममता माहेश्वरी बबली शर्मा नेकसो देवी नन्ही देवी शालिनी मित्तल द्रौपा देवी महादेवी समेत तमाम महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

You missed