सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता हरि प्रताप सिंह राठोड़ के चाचा शिक्षक व समाजसेवी रक्षपाल सिंह राठौड़ का निधन।

ग्राम नबीगंज निवासी रक्षपाल सिंह राठौड़ का आज निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि ८ फरवरी को उनके पौत्र का विवाह था, परिवार में खुशियों का माहौल था। श्री राठौड़ के निधन से खुशियां मातम में बदल गई।

श्री राठौड़ एक आदर्श शिक्षक रहे हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे तथा संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। खंड कार्यवाह के साथ ही वह भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री भी रहे। सेवानिवृत्ति के पश्चात अपनी पेंशन का बड़ा हिस्सा घायल गौवंश की चिकित्सा में व्यय करते थे। पैतृक गांव नवीगंज में उनकी अन्त्येष्टि की गई।