बदायूँ :- पं0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर मनाने को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पं0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर मनाएगी, पं0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मनाती है, उन्होंने जनपद के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आवाहन किया उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर बूथों पर पुष्पांजलि करके गोष्ठी आयोजित करें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने अलग-अलग पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

इस मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल एमपी सिंह राजपूत सुधीर श्रीवास्तव अरुण प्रकाश प्रभाशंकर वर्मा अशोक चौहान दुर्गेश वार्ष्णेय अजय पाराशरी शैलेंद्र शर्मा प्रदीप चौधरी कमलजीत भूरानी भगवान सिंह मौर्य विनोद अग्रवाल विजय कुमार सिंह अमित सिंह ज्ञानेंद्र चौहान अनुभव उपाध्याय मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य उपस्थित रहे।

You missed