थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैजनी के पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।

आपको बता दें कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सैजनी के पेट्रोल पंप के पास म्याऊं दातागंज हाईवे पर दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई।
सुनील अपनी मोटरसाइकिल पर अपने दोस्तों के साथ कस्बा डहरपुर से कलान जिला शाहजहांपुर जा रहे थे तभी म्याऊं की तरफ से आ रही बाइक जिस पर मनीष और सत्यवती जो डहरपुर कस्बा की तरफ जा रहे थे तभी सैजनी पेट्रोल पंप के पास आने पर दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए तभी राहगीरों ने इसकी सूचना थाना मूसाझाग पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना मूसाझाग पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए से जिला अस्पताल बदायूं भिजवा दिया।

You missed