बदायूं। जिला होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रांतीय होम्योपथी चिकित्सा सेवा संघ की जनपद की जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें डॉक्टर एमपी सिंह वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी बरेली चुनाव अधिकारी नामित किया गया था। डॉक्टर सुरेखा प्रदेश कार्यकारिणी की प्रांतीय सदस्य की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में डॉ. प्रमोद व्यास जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी को अध्यक्ष पद हेतु एवं डॉ.रजनीश शर्मा को उपाध्यक्ष पद ,डॉ आलोक गोयल को सचिव,कोषाध्यक्ष पद हेतु चुना गया। इस चुनाव में जनपद के सभी चिकित्साधिकारी डॉ रूबी वर्मा, डॉ अमरीश शर्मा ,डॉ योगेश दीपक,डॉ प्रियंका कुशवाहा,डॉ आकांक्षा ,डॉ शैलेन्द्र मीतवार, डॉ विनय कुमार आदि शामिल रहे।होम्योपैथी विभाग के चंद्रपाल शर्मा ,सौरभ शंखधार ,सोनू,उमेश सभी ने विशेष सहयोग देकर उत्साहवर्धक कार्य किया।