कुवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव बनगढ़ निवासी युवक को लड्डू में नशा देकर ई रिक्शा और मोबाइल लूट लिया और युवक को सड़क किनारे फेंक कर भाग गए ।होश आने पर दूसरे दिन घर पहुंचा युवक ।थाना क्षेत्र के गांव बनगढ़ निवासी रज्जाक का पुत्र फाजिल उम्र 18 वर्ष आंवला बदायूं मार्ग पर ई रिक्शा चलाकर मेहनत मजदूरी करता है ।घटना सोमवार शाम लगभग तीन बजे की है जहां कुवरगांव थाने के सामने फाजिल को दो युवक मिले जिन्होंने वजीरगंज में प्रसिद्ध मेला मंदिर पर आने जाने के लिए डेढ़ सौ रूपए में ई रिक्शा बुक किया और उसपर सवार हो गए जहां पीड़ित फाजिल के मुताबिक मंदिर पर पहुंचने के बाद दोनों युवकों ने मंदिर पर लड्डू प्रसाद चढ़ाया और लौटने के बाद दुबारा ई रिक्शा में बैठ गए तब तक शाम हो चुकी थी जहां वह कुंवर गांव आने की बजाय ई रिक्शा आंवला की तरफ को ले गए जहां वजीरगंज थाना क्षेत्र के रामडाड़ी के पास उन्होंने युवक को नीचे उतार दिया तब तक युवक को नशा चढ़ चुका था जहां बदमाश युवक से ई रिक्शा और 14 हजार का मोबाइल लूट ले गए । युवक को सड़क किनारे पड़ा छोड़ गए उधर से गुजर रहे किसी राहगीर ने पीड़ित युवक को वजीरगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद उसको आंवला एक्सरे के लिए भेज दिया गया जहां मंगलवार सुबह तक आंवला के निजी अस्पताल में युवक का इलाज चला ।उधर जब युवक सोमवार शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले इधर उधर ढूंढ़ते रहे लेकिन वह कहीं नहीं मिला जिसके बाद युवक के परिवार वालों ने कुंवर गांव थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी।मंगलवार को सुबह युवक को आंवला अस्पताल संचालक ने युवक को एक्स-रे रिपोर्ट देकर टैंपू पर बैठा दिया जहां युवक गंज पर उतरकर मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे किसी तरह जब घर पहुंचा तो उसने पूरी घटना अपने परिवार वालों को बताई जिसके बाद युवक के परिवार वाले वजीरगंज थाने में लूट की तहरीर दे रहे हैं ।

Скрытая угроза в вашей кухне: почему стоит Почему мозг устаёт и Скрытая угроза на Как вернуть первозданный вид потрепанному корпусу за пару минут Эффективные домашние средства от пятен соевого соуса: простые Эффективные способы мгновенного удаления запаха рыбы с рук Главная привычка для чистого дома, Главная ошибка Тайны чистки содом: как Эффективный способ удаления неприятных Опасности кухонных крошек и методы для идеальной Как скрытые пражские районы могут засиять с этим инструментом