बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर जगह- जगह अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। और प्रातः काल में कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और कहा बाबा साहब के बताये मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। मोदी सरकार एवं योगी सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। समाज में दबे, कुचले, शोषित और वंचितों के उत्थान के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है।इस मौके पर तेजपाल सागर विनोद अग्रवाल विमल श्रीवास्तव सुबोध गुप्ता धर्मेंद्र गुप्ता मोंटी गुप्ता उपस्थित रहे।