बदायूं। शांतिकुंज हरिद्वार मार्गदर्शन में कस्बा नाधा के न्यू आक्सफोर्ड विद्यालय में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं 19वें पुराण “प्रज्ञा पुराण” कथा से पूर्व मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने विराट कलशयात्रा निकाली। ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता ने यज्ञ स्थल का फीता काटकर शुभारंभ किया।

शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक परमेश्वर साहू ने कहा कि सद्बुद्धि के अभाव में आज मनुष्य भटक रहा है। युवा दिग्भ्रमित हो रहे हैं। अपने लक्ष्य का निर्धारण नहीं कर पा रहे हैं। युवा श्रेष्ठ संस्कारों को अर्जित करें। बड़े संकटों में विचलित न हों। अहंकार को त्यागें। हर चुनौती का हिम्मत से सामना करें। सहायक टोली नायक अशोक पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति ही मनुष्य में देवत्व का निर्माण करेगी। खुदीराम, जयओम डहेरिया, विनोद निगम ने प्रज्ञागीतों का श्रवण कराया। कलशयात्रा में मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने सिर पर कलश धारण किए और मंगलगीत गाये। लक्ष्मी नारायण, प्रेमपाल यादव के मार्गदर्शन में कलशयात्रा श्री शिवनाथ मंदिर प्रारंभ हुई और मुख्य चौराहों, मार्गों से होती हुई पुनः यज्ञ स्थल पहुंची। गणमान्य नागरिकों, व्यपारियों ने कलशयात्रा का फूल वर्षा की जगह जगह भव्य स्वागत किया। रघुनाथ सिंह और सुखपाल शर्मा ने नशा उन्मूलन से संबंधित भव्य प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर महेश चंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण, प्रेमपाल यादव, रज्जन, रामवीर,‌ तेजपाल, पप्पू शर्मा, लालाराम गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, पंकज, सुभाष, हिमांशु, उपदेश, मटरु लाल, अनेक सिंह आदि मौजूद रहे।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini