बिसौली। नगर में हाइवे पर आज रविवार को भीषण बारिश के चलते शाम 5 बजे सौ साल पुराना पाकड़ का विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से दोनों ओर एक एक किमी लम्बा वाहनों का जाम लग गया। सबसे बड़ी परेशानी तो रोडवेज में फंसी सैकड़ों सवारियों को हुई। इसके साथ ही दुपहिया वाहन वाले तो गलियों में निकलते रहे। समाचार लिखे जाने तक हाइवे पर जाम लगा हुआ था। कोतवाल विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। इतनी भीषण बरसात में भी पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से पेड़ हटाने व जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत करता रहा। जाम खुलवाने के लिए शहर के आम नागरिक भी लग गए जिससे यातायात कर रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े परंतु बेबी कामयाब नहीं हो पाए क्योंकि पेड़ बहुत विशालकाय था।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini