बदायूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत जिला महिला अस्पताल बदायूँ में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कोविड टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साअधिकारी बदायूँ,जिला कार्यक्रम संयोजक डा.आशीष शर्माजी,मंडल अध्यक्ष नगर व सिविल लाइन श्री मनोज गुप्ता जी,श्री जितेन्द्र साहूजी, मंडल उपाध्यक्ष लवकेश कुमार गुप्ता ,श्याम साहू नितेश वार्ष्णेय, पंकज शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।