सहसवान। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव बात पर विशेष जोर दिया समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की। आज भाजपा उन्हीं के आदर्शों पर चल रही है यह विचार उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर हुए कार्यक्रम में व्यक्त किए। रविवार को मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात सुनी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बनाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको कोटि-कोटि नमन किया इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना ने कहा दीनदयाल जी ने छात्र जीवन से ही पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था पंडित दीनदयाल जी बचपन से ही राष्ट्रभक्ति की भावना से वह ओतप्रोत थे।

इस मौके पर महिला मोर्चे की प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी, अवडर शर्मा, सुभाष गौड़, सौरभ माहेश्वरी, सौरभ सक्सेना, सचिन शर्मा, पीयूष माहेश्वरी, जयंत शर्मा, देवेंद्र, राजेंद्र कश्यप, अबीर सक्सेना, सौरभ गुप्ता, अर्जुन पाटकर, रूबेद, नीरज शर्मा, विक्रांत सक्सेना, नितिन माहेश्वरी, नितिन शर्मा, खालिद, पुत्तन आजाद, भवेश चांडक, प्रपंच जौहरी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर भाजपा टीम शामिल रही।