बदायूं। भाजपा महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन शहर के वैभव लॉन में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल पाँच सत्रों में अलग-अलग वक्ताओं ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ के मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा/एमएलसी विजय बहादुर पाठक राज्यसभा सांसद/ प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य प्रदेश मंत्री भाजपा अर्चना मिश्रा क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र मधुलिका राघव जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव ने भारत माता एवं पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा/एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी में सदैव नए- नए कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है यह एक राजनैतिक दल होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता बनाकर समाज की सेवा करने का भी संगठन है। भाजपा की स्थापना के बाद करोड़ों कार्यकर्ताओं को निर्माण हुआ है भाजपा का कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। भाजपा जातिवाद, परिवारवाद और क्षेत्रवाद से मुक्त पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राही है।

राज्यसभा सांसद/ प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य ने कहा देश की आधी आबादी महिलाओं का राष्ट्र के निर्माण में बहुमूल्य योगदान है। पार्टी ने भी महिला मोर्चा के माध्यम से लाखों महिलाओं का निर्माण किया है आज देश में अधिकांश महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। सरकार और संगठन दोनों महिलाओं को प्राथमिकता देकर उनको मान- सम्मान बढ़ाने का काम कर रहे हैं। निश्चित तौर पर देश और प्रदेश में महिलाओं को नेतृत्व करने की शैली का निर्माण भारतीय जनता पार्टी ने ही किया है। प्रदेश मंत्री भाजपा अर्चना मिश्रा ने कहा महिला कार्यकर्ताओं में राजनैतिक चेतना और नेतृत्व का गुण भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग से आया है। महिलायें सदैव कठिन संघर्ष और व्यक्तिगत जीवन के तमाम कार्यों के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कर रहीं है। नारी शक्ति की बदौलत आज केन्द्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार बनी है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा मधुलिका राघव ने सभी अतिथियों और उपस्थित मातृ शक्ति का धन्यवाद एवं आभार जताया। प्रशिक्षण वर्ग को प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रावल और प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ निवेदिता श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया।

प्रशिक्षण वर्ग का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री चन्द्रेश गुप्ता दुर्गेश नंदनी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका सीमा राठौर प्रेमा पानू शुभा कौशिक सुभाषिनी जैसवाल रंजना पवार प्रवीणा राजावत नीतू चौहान हेमलता अग्रवाल सीमा यादव कंचन मिश्रा रेनू सिंह रजनी मिश्रा सीमा चौहान नीलम सिंह सीमा सारस्वत रंजना सोलंकी आस्था अग्रवाल समेत तमाम महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।