सहसवान। घर में मौजूद अकेली युवती के साथ मुहल्ले के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने पीड़िता और उसकी बहन को मारा पीटा। मारपीट में दोनों बहनें घायल हो गयी। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि एक सितंबर की सुबह करीब आठ बजे वह घरेलू सामान खरीदने के लिये मुहल्ला की ही दुकान पर गयी थी। घर पर उसकी बहन अकेली थी। इसी बीच मुहल्ले का रहने वाला बसपा नेता घर में घुस आया और उनकी बहन को अकेला पाकर पकड़ लिया। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर उनकी बहन को लात घूंसों से जमकर मारापीटा। वह चीख पुकार सुनकर घर पर पहुंची तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मुहल्ले के लोगों की भीड़ इकठ्ठी होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुये फरार हो गया। पीड़िता की बहन ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Domácí nebezpečí č. 1: Parky a klobasy: každý den zvyk, za Jak šetřit peníze: Tajemství udržení oblečení svěžího Jak zvětšit velikost borůvek
slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini