बदायूं। “धर्म रक्षा संघ” जोकि सनातन धर्म एवं संस्कृति की रक्षा हेतु संकल्पित है धर्म रक्षा संघ का गठन मां वैष्णो वेंकट लाॅन पर जनपद बदायूं में दिनांक 6 सितंबर 2022 को जिसमें धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सौरभ गौड, राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश जी महाराज, राष्ट्रीय मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री श्री दास प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगदीश गुप्ता जी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मातृशक्ति श्रीमती पारुल गुप्ता एवं नगर विधायक एवं पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री माननीय श्री महेश चंद गुप्ता जी की उपस्थिति में जनपद बदायूं में धर्म रक्षा संघ का गठन किया गया जिसमें श्री संजीव कुमार सिंह जी को संयोजक, श्री उमेश चंद गुप्ता जी को जिलाध्यक्ष, श्री सतीश चंद गुप्ता जी को उपाध्यक्ष, श्री विपिन कुमार शर्मा जी को महासचिव, श्री आदित्य कुमार शर्मा जी को सचिव, श्री हेमराज राजपूत को कोषाध्यक्ष, श्रीमती विमल शर्मा को महिला संयोजक एवं श्री विष्णु प्रताप सिंह जी को सह संयोजक नियुक्त कर धर्म रक्षा संघ जनपद बदायूं का गठन किया गया।