दहगवां। आजादी के अमृत महोत्सव में हर तरफ देशभक्ति के रंग बिखर रहे हैं। वहीं इसी कड़ी में शनिवार को दहगवां में सुभाषचंद्र गुप्ता भाजपा उपाध्यक्ष व मंयक गुप्ता पूर्व प्रधान के नेतृत्व में भारी संख्या में तिरंगा रैली निकाली गई।आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दहगवां में शनिवार को वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के उद्घोष के बीच उत्साह के साथ तिरंगा रैली निकाली गई।

तिरंगा रैली से पूरा नगर तिरंगामय हो गया। हर जगह तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा था। तिरंगा रैली नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक से शुरू होकर पूरे नगर में भ्रमण करती हुई सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता की कोठी पर रूकी। रैली में डीजे की धुन पर देश भक्ति के गीत सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, मेरी जान तिरंगा मेरी शान तिरंगा, चलो जश्न मनाएं आजादी का त्योहार मनाए, सजा दो तिरंगा हर घर में प्यारे मना लो आजादी का त्योहार सारे… आदि गीतों से लोगों में जोश नजर आया।रैली में सहसवान एस०डी एम, जरीफनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी दहगवां आदि मौजूद रहे।

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini