सहसवान, बदायूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस साल पूरा देश तिरंगा अभियान के तहत देश भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। आज सहसवान नगर में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा तिरंगा यात्रा रेली निकाल कर देशभक्ति का संदेश दिया यह तिरंगा यात्रा संस्कृत पाठशाला से शुरू होकर नवादा, कोतवाली, बाजार विल्सनगंज, कचहरी, रोड स्टेट बैंक रोड, होते हुए संस्कृत पाठशाला, पर ही समापन हुई तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया वही तिरंगे को हाथ में लेकर लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।इसी बीच एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया इस साल आजादी के अमृत महोत्सव की बेला में नागरिकों को देशभक्ति का संदेश देकर अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र कर्तव्य के प्रति निष्ठा रखने के लिए तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के दौरान एसडीएम महिपाल सिंह सीओ चंद्रपाल सिंह थाना प्रभारी संजीव शुक्ला भाजपा पदाधिकारियों के साथ अपने पूरे दलबल के साथ तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय के नारे जमकर लगाए गए इसी बीच पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख विक्रांत यादव,भाजपा उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज महेश्वरी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी, सौरभ महेश्वरी, विनोद शर्मा, पीयूष माहेश्वरी, चौधरी पुत्तन आज़ाद, अवडर शर्मा, सुभाष गौड़, यदि भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।