बदायूं : भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला महामंत्री भाजपा सुधीर श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष हो चुके हैं। आजादी का अमृत महोत्सव पूरा देश मना रहा है इस शुभ अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा फहराने की चिंता करनी है। सभी कार्यकर्ता पूरे मन से “हर घर तिरंगा “अभियान में सहभागिता सुनश्चित करे।

जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव चौहान ने हर घर तिरंगा अभियान की विधानसभा बार तथा सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारी बांटी तथा सभी कार्यकर्ताओं को उक्त अभियान को सफल बनाने के लिये पूरे मनोयोग से कार्य करने का आवाहन किया। इस मौके पर नत्थूलाल वर्मा संजय यादव देवेंद्र चौहान अभय यादव महावीर राठौर योगेश मौर्य मनोज गुप्ता हेतराम वर्मा योगेश शर्मा मोहित सक्सेना ललतेश ठाकुर सनोज शर्मा पवन मिश्रा नवनीत लोधी लव रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे।