बदायूं। आज 16/4/2022 को शाम 6:00 बजे मोहल्ला सराय स्थित नवाब नौबत राय मंदिर में उत्तर प्रदेश का परिवार बदायूं द्वारा भगवान चित्रगुप्त के प्रकट उत्सव पर पूजन व महाआरती का आयोजन किया गया !
उत्तर प्रदेश कायस्थ परिवार के संरक्षक हास्य व्यंग कवि शमशेर बहादुर “आँचल” ने विधि विधान से न्यायाधीशों के न्यायधीश, लेखनी और लिपि के दाता भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन किया ! पूजन में शामिल सभी चित्रांश जनों ने 108 बार सामूहिक रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंत्र का जाप किया।

कायस्थ परिवार के संस्थापक एवं अध्यक्ष मनोज जौहरी ने कवि शमशेर बहादुर आंचल के साथ महा आरती कर प्रसाद वितरण किया उन्होंने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव चित्रपूर्णिमा (चैत्र पूर्णिमा) का दिन लेखनी और लिपि के दाता, न्यायधीशों के न्यायधीश मानवजाति के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकट होने का शुभदिन है, आज के दिन देसी घी का दीपक जलाकर ऊँ नमो चित्रगुप्ताय नमः मंत्र का जाप करने से जन्म जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं !
महआरती में अनिरुद्ध राय सक्सेना, अंशु सक्सेना वीरेंद्र सक्सेना विनोद सक्सेना, शरद सक्सेना, विशाल सक्सेना, अरविंद राय सक्सेना, मोहित रायजादा, शेखर सक्सेना, आदि लोग मौजूद रहे ।

रिपोर्टर – निर्दोष शर्मा