म्याऊं। विकासखंड के ग्राम रूपामई उर्फ रामनगर की संतोष कुमारी रामवेटी, दिन्नो देवी, भूरी देवी, सुखदेवी, शिव देवी, ने संयुक्त रूप से शिकायतें प्रार्थना पत्र देते हुए उप जिलाधिकारी दातागंज को बताया कि उन सभी के अंतोदय कार्ड थे लेकिन पंचायती चुनाव के दौरान गांव के खुराफाती तत्वों द्वारा उनके राशन कार्ड कटवा दिए और गांव के अपात्र लोगों को राशन कार्ड बनवाकर उनको लाभ दिया जा रहा है

जिसके कारण शिकायतकर्ता महिलाओं के आगे ग्रहस्थी चलाने में काफी बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है सभी महिलाओं ने संयुक्त रूप से उप जिलाधिकारी दातागंज से निष्पक्ष जांच करते हुए राशन कार्ड पुन: बहाल करने की बात कही है।

पूर्ति निरीक्षक दातागंज ने जिला पूर्ति अधिकारी बदायूं को शिकायत के संबंध में बताया है कि क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा दिन्नो देवी पत्नी ओंकार का राशन कार्ड अपात्र है इसलिए उसका राशन कार्ड निरस्त किया गया है।