बदायूं। आंवला में ब्राह्मण सम्मेलन में पं अमन मयंक शर्मा ने मांग करी कि हर जनपद में सपा भाजपा एक ब्राह्मण को टिकट दें,टिकट न होने की दृष्टि में पार्टी का करेंगे बहिष्कार
आंवला में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के द्वारा विशाल ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें दूरदराज से अतिथि गण एवं हजारों की संख्या में विप्र जनों ने भाग लियाl कार्यक्रम में अपना ओजश्वी संबोधन करते हुए युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भगवान

परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण वोट बैंक 12 प्रतिशत से अधिक है उन्होंने कहा कि मुख्यधारा की दो पार्टी समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक ब्राह्मण को टिकट अवश्य दें।जो पार्टी जनपद में ब्राह्मण का एक टिकट नही करेगी उस पार्टी का ब्राह्मण बहिष्कार करेंगे।उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों द्वारा ब्राह्मणों की उपेक्षा अब बर्दाश्त नही की जाएगी।हमे सत्ता में भागीदारी चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी भी ब्राह्मण का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम को ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शैलेश पाठक,बिल्सी विधायक आर के शर्मा,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी,अमृतदास खाकी महाराज,गौतम शर्माअनुज शर्मा,गोविंद द्विवेदी,शिवकांत शर्मा,हरिओम मिश्र सहित कई मुख्य लोगों ने संबोधित किया।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक अमित शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्रांतिकारी शिवोम शंखधार,गगन पाठक,गौरव पाठक,दिनेश शर्मा,शिव भारद्वाज,मनोज तिवारी,रितेश उपाध्याय सहित हजारों ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।