भाजपा नेताओं की आपसी रार में ही भाजपा को जनता से हो रहा काफी नुकसान कुछ भाजपा पदाधिकारी के नेताओं से सहसवान की जनता नहीं है खुश

सहसवान। भाजपा नेता रजनीश पाठक ने भाजपा का दामन छोड़कर सपा का दामन थाम लिया जिसकी नगर में व्यापक चर्चा रही जनता के बीच जमीनी पकड़ रखने वाले रजनीश पाठक ने लोकसभा चुनाव में भी सांसद संघमित्रा मौर्य के लिए भी जनता से वोट दिलाने में जी जान से मेहनत की जनता में अलग पहचान रखने वाले रजनीश पाठक ने पूर्व में रहे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ अपने सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर एक बैठक कर सपा में शामिल हो गए आपको बताते चलें लोकसभा भाजपा को चुनाव लड़ाने में रजनीश पाठक की अहम भूमिका रही जब से वह भाजपा में शामिल हुए जब से चुनाव जिले स्तर का रहा हो चाहे नगर स्तर का हर चुनाव को लड़ाने में उनकी अहम भूमिका रही है! आखिर ऐसी क्या वजह है! चाहे आम जनता हो चाहे भाजपा कार्यकर्ता हो भाजपा को छोड़ सपा में शामिल होता दिखाई दे रहा है!

अब से सहसवान क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर गांड़ी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दुर्ग पाल सिंह यादव, व क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहताश यादव, एवं भाजपा नेता सुनील यादव, ने भी भाजपा का दामन छोड़ सपा का दामन थाम लिया अगर ऐसा ही सब कुछ चलता रहा तो इसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिल सकता है! वही सहसवान में अपने आप को भाजपा नेता कहने वाला लगातार भाजपा से जनता को जोड़ने की बजाए तोड़ने का काम करने पर तुला हुआ है! इस भाजपा नेता द्वारा जो लोग जमीनी स्तर से भाजपा से जुड़े हुए हैं! उनको सपा का बताकर बरगलाने का काम किया जा रहा है! यह भाजपा नेता भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लिए जनता के बीच काफी अच्छी पकड़ रखने वाला अपने आप को बताता है! जबकि इस नेता के लिए घर के बोट ही नहीं मिलेंगे अगर ठीक से सिर्फ मोहल्ले का ही सर्वे करा लिया जाए तो दूध का दूध पानी का पानी होने में समय नहीं लगेगा कुछ पदाधिकारी भाजपा नेताओं की वजह से ही पूर्व में आए सहसवान में उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी के आगमन को लेकर भी कुछ इन नेताओं के द्वारा बीआईपी कार्ड को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा अनुसूचित कार्यकर्ताओं को वीआईपी कार्ड से दूर रखने का काम किया गया जिसकी नगर में व्यापक चर्चा की रहीं!

रिपोटर – सौरभ गुप्ता