कुवरगांव। जिलाधिकारी महोदया बदायूं के निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 16/12/21 को ब्लॉक कार्यालय वजीरगंज में ई श्रम पंजीयन व जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया है।
ई श्रम के साथ ही निर्माण श्रमिकों का भी पंजीयन व योजनाओं की जानकारी तथा निर्माण श्रमिक लाभार्थियों को मौके पर ही श्री सुरेश चंद्र गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी, आई. बी. एस. द्वारा हितलाभ वितरण भी किया गया।
कैंप में जीशान अंसारी तकनीकी रिसोर्स पर्सन, श्रम विभाग ने लोगों को श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही निर्माण श्रमिकों के योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया, आवेदन के लिए आवश्यक अभिलेख की जानकारी दी गई। कैंप में अमीर खान के सहयोग से 72 ई श्रम कार्ड का पंजीयन किया गया व 07 निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत हितलाभ वितरण किया गया।
अगला कैंप कल दिनांक 17/12/21 को ब्लॉक मुख्यालय आसफपुर पर आयोजित किया जा रहा है। ई श्रम पोर्टल पर पंजीयन हेतु आधार, बैंक पासबुक, वा मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।
18 से 59 वर्ष की आयु के मध्य के असंगठित कर्मकार ई श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण निशुल्क कैंप में करा सकते हैं या किसी भी जनसुविधा केंद्र पर जाकर निशुल्क पंजीयन करा सकते है।

रिपोटर – तेजेन्द्र सागर