बदायूं। इस आयोजन को भव्य रूप देने के लिए राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी विजयवर्ती पाठक ने गुरुवार को यहां आकर स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर बरेली मंडल एवं बदायूं जिला कार्यकारिणी में कुछ नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।


श्री पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय विप्र एकता मंच द्वारा आयोजित ब्राह्मण हुंकार रैली देश के ब्राह्मण समाज की दिशा और दशा तय करने का काम करेगा करेगी। रैली को सफल बनाने के लिए बदायूं से अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचें। इस रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी एवं ब्राह्मण समाज के अनेक प्रतिष्ठित संत संबोधित करेंगे। इस रैली का कोई भी राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। यह संगठन पूरी तरह अराजनीतिक है।


प्रभारी विनय चतुर्वेदी ने कहा कि सनातन संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए गाय और ब्राह्मण का संरक्षण आवश्यक है। ब्राह्मण समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं। जिससे ब्राह्मण को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी शक्तियों को जवाब देने के लिए वृंदावन मथुरा में आयोजित ब्राह्मण हुंकार रैली में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली ,उत्तराखंड, पंजाब एवं अन्य राज्यों से ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे और ब्राह्मण समाज की स्थिति और भविष्य को लेकर चिंतन करेंगे।


ज़िलाध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी पदाधिकारी रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
मण्डल उपाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों को एकत्र रहने का समय है ।
राष्ट्रीय संगठन प्रभारी द्वारा मण्डल महासचिव गोविंद शर्मा , मण्डल मंत्री पंकज शर्मा,जिला महासचिव सुमित मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा,जिला सचिव हार्षित दीक्षित, जिला मंत्री कुलदीप शर्मा ,ज़िलामंत्री मधुकर शर्मा , युवा मोर्चा ज़िला मंत्री आर्यन शर्मा , नगर अध्यक्ष गोविंद कुमार शर्मा, महिला मोर्चा उझानी नगरउपाध्यक्ष अंजू शर्मा
को पदाधिकारी बनाया गया है।
बैठक की अध्यक्षता
एवं संचालन ज़िलाध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर स्मृति चिन्ह भेंट करके तथा फूल माला पहनाकर अतिथियों तथा पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
बैठक में हाथरस से संगठन प्रचारक डॉ धीरज उपाध्याय अलीगढ़ से पधारे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनीत गौड़ ,बरेली मंडल अध्यक्ष डॉ सौरभ शंखधार, जिला प्रवक्ता कुलदीप अंगार, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष कल्पना मिश्रा,नरेश शंखधार, मनोज शर्मा, हरेंद्र उपाध्याय, संजीव पारशरी, योगेश त्रिवेदी, देवेश शर्मा, मयंक शर्मा,गौरव शर्मा,दिव्यांश शर्मा , रामऔतार मिश्रा,राजनीश पाण्डेय, मधुर शर्मा ,धीरज शर्मा, मुकेश शर्मा
आदि मौजूद थे।