अम्बियापुर। आज अम्बियापुर पहुंच कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह जी ने ब्लाक कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया, सभी कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ सदस्यता अभियान कार्यक्रम और मिशन 2022 को लेकर भी मंत्रणा की।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह जी ने सबसे पहले बिल्सी विधानसभा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा बहुत खुशी की बात है कि मुरादाबाद की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी की महारैली में सबसे ज्यादा बसें बिल्सी विधानसभा से गईं थीं, और कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में विपक्ष की भूमिका कोई निभा रहा है तो कांग्रेस पार्टी , हमारी नेता प्रियंका गांधी जी निभा रही हैं। प्रियंका दीदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उनकी आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी से 40% हिस्से दारी रखने का वचन दिया है। कांग्रेस पार्टी ने प्रतिज्ञा की है कि सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दिया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सदस्यता अभियान पर सभी कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया।सं. प्रत्याशी नीलम तोमर जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी टिकट जिसको भी दे हम पार्टी के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे उन्होंने कहा प्रियंका दीदी के नारे लड़की हूं लड़ सकती हूं की धूम है महिलाएं प्रभावित हो रही हैं, और इस बार बिल्सी से निश्चित कांग्रेस का प्रत्याशी विजयी होगा। सभी सं० प्रत्याशियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के आयोजक अम्बियापुर ब्लाक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह जी ने कार्यक्रम में शामिल सभी कांग्रेस जन का आभार धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, जिला महासचिव फहीम अहमद, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया मुईन खान , जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया आकाश पाठक, जिला महासचिव रामरतन पटेल, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक बफाती मियां, जिला अध्यक्ष सोशल आउटरीच अनिल उपाध्याय, जिला सचिव योगेश शर्मा जी, जिला अध्यक्ष सैनिक विशेष कुमार सिंह, जिला सचिव सुखवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सोशल मीडिया सचिन सिंह,हुक्म सिंह, मोहर सिंह शाक्य व अन्य कांग्रेस जन शामिल रहे।

रिपोटर – सौरभ गुप्ता