सहसवान। आज विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के आवास पर ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक सभा को आयोजित किया !
जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी को फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया!
इस मौके पर रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन के साथ जुट जाएं जनता के बीच में पहुंचकर उनकी समस्याओं को दूर करें और देश के प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराएं और ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाएं वही भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा एक बार फिर से भाजपा का परचम लहराएगा सभी भाजपा पदाधिकारी पूरी लगन और उन्नति के साथ एकजुट होकर जन जन तक पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही नीतियों एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताएं और अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जनता को जोड़ने का काम करें आज के कार्यक्रम के संयोजक पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज महेश्वरी को सफल कार्यक्रम की शाबाशी दी गई!


वही पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने कहा चाहे कार्यकर्ता बड़ा हो चाहे छोटा वह हमारे परिवार का हिस्सा होता है! इसमें किसी भी तरह की कोई भी भेदभाव जैसी भावना ना होनी चाहिए!
इस मौके पर अशोक भारती जी, सुभाष गुप्ता, मयंक गुप्ता,अबडर शर्मा, सलमान हैदर नकवी, निशांत सक्सेना, नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी, पीयूष माहेश्वरी, सुभाष गॉड, सचिन शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, यदि सैकड़ों की तादात में भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे!

रिपोटर – सौरभ गुप्ता