सहसवान। आज प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को लेकर पूर्व युवा मोर्चा अनुज माहेश्वरी के आवास पर केंद्रीय सहकारिता एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास राज्य मंत्री बीएल वर्मा का आगमन हुआ और जनता के बीच बैठकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व जनता के बीच प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना वही मन की बात समाप्त होने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता लगन और मेहनत के साथ जुट जाएं

राज्य विकास राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहां आज हमारे देश का सौभाग्य है! जो आज माननीय नरेंद्र मोदी देश के लिए प्रधानमंत्री के रूप में मिले हैं !उन्होंने कहा मन की बात कार्यक्रम को लेकर देश की जनता भी अपने अपने सुझाव दे सकती है!वहीं उन्होंने कहा इस बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार फिर बनेगी लेकिन वरिष्ठ नेता जनता को सीधे-सीधे भाजपा से जोड़ने का काम कर रहे हैं! तो वही कुछ छुट भैया नेताओं द्वारा जनता को तोड़ने का काम किया जा रहा है!जिस का खामियाजा इन छुट भैया नेताओं की वजह से नगर की जनता में देखने को मिल रहा है! अगर ऐसा ही सब कुछ चलता रहा तो इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में मुसीबत खड़ा ना कर दें वही छुट भैया नेताओं की वजह से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहसवान आगमन पर वीआईपी कार्ड पास किए गए जिसमें अनुसूचित जाति भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा कार्यकर्ताओं के पास कैंसिल कर दिए गए जिसको लेकर नगर की जनता में चर्चा का विषय बना रहा वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष पनपता दिखाई दिया आखिर क्यों हरकत करने पर लगे हुए हैं! यह कुछ छुट भैया भाजपा नेता!
इस मौके पर अबडर शर्मा, सचिन शर्मा, सलमान हैदर नकवी, हिमांशु महेश्वरी, सुभाष गॉड, भाजपा नेता निशांत सक्सेना, नरेंद्र सनातनी, उत्कर्ष शर्मा, अर्जुन पाटकर, यदि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की तादात में जनता मौजूद रही!

रिपोटर – सौरभ गुप्ता