बिसौली। भगवान परशुराम चौक स्थापना सेवा समिति के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ने बताया कि जनपद बदायूँ की तहसील बिसौली में जनपद बदायूँ के समस्त ब्राह्मण संघठनों एवं समस्त ब्राह्मण महासभाओं के संयुक्त तत्वाधान में ब्राह्मण क्रांति मोर्चा द्वारा रविवार 28 नवम्बर को विशाल ब्राह्मण महा सम्मेलन 28 नवंबर दिन रविवार को बसई रोड बिसौली में आयोजित होगा। जिसके मुख्य अतिथि ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शैलेश पाठक होंगे।
अमन मयंक शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण महासम्मेलन में ब्राह्मण एकता एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान पर बल दिया जाएगा।महासम्मेलन में जनपद के समस्त प्रमुख ब्राह्मण संगठन एक मंच पर आकर ब्राह्मण हित की आवाज बुलंद करेंगे।इस अवसर पर देवेश मिश्रा,शिव भारद्वाज,गणेश पाराशरी,आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री,पवन शंखधार,राहुल त्रिवेदी,आशुतोष उपाध्याय,गौतम शर्मा,अंशु मिश्रा,प्रदीप कुमार शर्मा,किशन शर्मा,सौरभ शंखधार,मोहित राज शर्मा,अनुज मिश्रा,अनिल उपाध्याय,देव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

रिपोटर – निर्दोष शर्मा