कवि सम्मेलन का आयोजन।।

बदायूँ l थीम स्टार स्टूडियो द्वारा आयोजित ज्ञान बैंकेट लॉन बदायूँ में दीवाली महोत्सव एवं इंडिया टैलेंट ऑफ द ईयर शो में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का उदघाटन मुख्य अथिति बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा एवं बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया।कवि सम्मेलन का शुभारम्भ कवि आकाश पाठक ने माँ सरस्वती की वंदना गान कर किया।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं कवि अमन मयंक शर्मा ने अपने काव्य पाठ से हजारों श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।उन्होंने पड़ा-‘मैं खूब जानता हूँ सच है तेरी खबर में।हर शख्श बा-कमाल है संतों के इस नगर में।।
परोली से आये कवि आकाश पाठक ने अपने काव्य पाठ में पड़ा-‘बुरे हम नही बुरे आप हैं।हमारे इरादे भी बिल्कुल साफ हैं।’
कवि अचिन मासूम ने पड़ा-‘
यही बस सोच कर के मैं किसी दर पर नहीं जाता।
मेरा मंदिर मेरी मस्जिद और गिरजाघर है मेरी मां।।

इसके अलावा कवि हर्षवर्धन मिश्रा,कवि सौरभ हिंदुस्तानी,कवि प्रेम दक्ष,कवि कौस्तुव सिंह ने भी काव्य पाठ किया।रात 1 बजे तक हजारों श्रोताओं ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।कार्यक्रम का सफल संचालन कवि हर्षवर्धन मिश्रा ने किया।इस अवसर पर बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना,सचिन सूर्यवंशी,वीरेंद्र जाटव,प्रशांत राज आर्य,इकबाल असलम,गौरव पाठक,दिनेश शर्मा,गीता शर्मा,अंजली मिश्रा,रितेश उपाध्याय,शिवस्वरूप गुप्ता,सुभाष भारद्वाज सहित हजारों श्रोतागण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – निर्दोश शर्मा