दुनियां के बच्चों का वर्दीधारी अनुशासित संगठन है स्काउटिंग: संजीव

  • प्रखर बाल संस्कारशाला के बच्चों ने मनाया भारत स्काउट गाइड का 71 वां स्थापना दिवस

उझानी (बदायूं) l अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर भारत स्काउट और गाइड संस्था का 71वां स्थापना दिवस मनाया गया। शिक्षकों और बच्चों ने भारतीय स्काउटिंग के जनक पंडित श्रीराम बाजपेयी और विश्वचीफ रावर्ट स्टीफेंसन स्मिथ लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर पुष्र्पाचन किया। बच्चों ने देश के सैनिकों के सम्मान में रंगोली सजाई। भारत माता के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय स्काउटिंग के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी ने स्काउटिंग का भारतीयकरण कर दुनियां की युवाशक्ति का मार्गदर्शन किया। उत्तरदायित्वों और कत्र्तव्यों का बोध कराने के साथ देशभक्ति की भावना पैदा की। राष्ट्र को राम प्रसाद बिस्मिल जैसे महान क्रांतिकारी और देशभक्त दिए। राष्ट्र के लिए श्रेष्ठ नागरिक तैयार करने वाली भारत स्काउट और गाइड संस्था की 07 नवम्बर 1950 को स्थापना हुई। बच्चों को नैतिक संस्कार प्रदान कर रही है। स्काउटिंग बच्चों का दुनियां का सबसे बड़ा वर्दीधारी अनुशासित संगठन है।
समाजसेविका पुष्पा देवी शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में समाज सेवा का अनोखा जज्बा पैदा करती है जो राष्ट्र के सच्चे प्रहरी के रूप में तैयार होते हैं। केशव शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और विपत्तियों में असहाय लोगों की निःस्वार्थ सेवा कर अपने जीवन को बहुमूल्य बनाएं।
प्रज्ञा मंडल के भवेश शर्मा ने कहा कि युवा अनुशासित रहें, स्वावलम्बी बनें और मेहनत की रोटियां खाऐं। आपका श्रेेष्ठ चिंतन देश में खुशहाली लाएगा। समाजसेविका मीना शर्मा और पुष्पा देवी शर्मा ने वर्चस्व शर्मा, दीप्ति, भूमि और खुशबू को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रीना शर्मा, आरती शर्मा, हेमंत, दीप्ति, आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – निर्दोश शर्मा