बदायूँ l गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति द्वारा मोहल्ला कृष्णापुरी के अनाथाश्रम में दीवाली मनाई।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बताया कि बदायूँ गौरव क्लब के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय एकता परिवार के अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी,बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना एवं बदायूँ गौरव क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने अनाथाश्रम में बच्चों को आतिशबाजी एवं मिठाई वितरित कर दीवाली मनाई।इस अवसर पर बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि अनाथाश्रम में प्रत्येक सम्पन्न व्यक्ति को आगे आकर समाजसेवा करनी चाहिए।उन्होंने कहा अनाथ बच्चों की सहायता के लिए बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति अनवरत प्रयासरत है।भारतीय एकता परिवार के अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी ने कहा कि दीवाली पर बेसहारा और गरीब व्यक्तियों की मदद अवश्य करनी चाहिए।इस अवसर पर वीरेंद्र जाटव,कवि जयवीर चंद्रवंशी,गौरव पाठक,दिनेश शर्मा,गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,चर्चा पाठक, प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।