बदायूँ l शहर के शहबाजपुर चौराहे पर नाले के मेन होल की जाली टूटने के बाद लगातार हादसे हो रहे थे, जिसकी सुनवाई ऊपर तक नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने शायद हादसे बचाने के लिए वहां उस होल में नगर निगम का कूड़ा दान रख दिया था, कल रात वो कूड़ा दान किसी वाहन की टक्कर से हाईवे पर बीचो बीच जा गिरा। हाईवे पर बीचो बीच गिरने से हाईवे पर चलने वाले वाहनों से हादसे की संभावना बनी हुई थी। नगर निगम की गाड़ी भी वहां से गुजरी, पर स्थानीय लोगों के कहने के वाबजूद भी नगर निगम की गाड़ी से कोई कर्मचारी नहीं उतरा, और ऐसे ही उस कूड़ेदान को हाईवे पर पड़ा छोड़ गया। लोगों से पता लगा कि कूड़ा गाड़ी में नयनील नामक कर्मचारी आगे बैठा था। अब ऐसा लगने लगा है कि नगरपालिका कोई न कोई बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रही है। आज के समय मे नगर पालिका की वजह से शहर की स्थिति बहुत खराब बनी हुई है। नगर पालिका कर्मचारी सिर्फ अपनी मनमानी करने में लगे हुए है। नगर पालिका की इस कार्यशैली से जनता में रोष व्याप्त है। शहर की जनता अब नगरपालिका में बदलाव की मांग कर रही है।