बदायूं l आज दिनांक 03/11/2021 को युवा मंच संगठन के संगठन अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व मे पदाधिकारियों के द्वारा नगर पालिका के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने पर त्यौहार पर बदायूं शहर के ब्रह्मदेव शिवपुरम टिकली कोला की गली 4 मेगंदगी से भरी जगह पर झाड़ू लगाई और कूड़ा फेंक कर साफ-सफाई की अभियान चलाया ।

इस मौक़े पर युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा की शहर मे नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाना विषय नहीं हैं विषय यह है की कर्मचारियगण बार-बार हड़ताल पर क्यों जाते उनकी क्या मांगें है और अगर नाजायेज तरह से अगर नगरपालिका पर कर्मचारियों के द्वारा दवाव बनाने के हड़ताल की जाती है तो बार बार अधिकारियों के द्वारा मध्यस्थता कराने का क्या फायेदा ऐसा प्रतीत होता है बदायूँ नगर पालिकाध्यक्ष बदायूँ में सफाई व्यवस्था पर कोशिश तो कर रही है लेकिन उनका बस नही चल पा रहा है बदायूँ प्रशासन को इस ओर कड़े कदम उठाने होंगे अधिकारियों कई पहले से सफाई कर्मियों के द्वारा सफाई ना करने की हड़ताल का पत्र सौंपा जाता है तब क्यों नही सचेत होते है अधिकारी बदायूँ गंदगी से संक्रमण खतरा बढ़ गया है कुंतलों कूड़े के ढ़ेर लग गये है सड़को पर कूड़ा मारा मारा फिर रहा है नालों नालियों गंदगी से भरी पड़ी है शहर को अगर किसी ने सबसे ज्यादा गंदा बदबूदार बनाया है तो वो है बदायूँ की नगरपालिका ने और सफाई कर्मचारियों की बार बार हड़ताल ने संगठन इसकी कड़ी आलोचना करता है जनप्रतिनिधियों को वोट देकर अच्छी सुगम सुद्रण व्यवस्था की उम्मीद की जाती है लेकिन लंबे समय से यह गंदगी का दृश्य सामने आता है तो यह लगता है कि स्वम् ही सफाई करें लेकिन यह संभव नही है फिर भी सांकेतिक रूप से सफाई इत्यादि करके आम जनता को संदेश दिया गया है कि अब स्वम् सफाई करने का समय आ गया है नगरपालिका से उम्मीद आशा बेकार है क्योंकि सफाई कर्मचारियों ने भी ठाना सफाई ना करकर बदायूँ नगरपालिका को झुकाना है निष्कर्ष यह है कि बदायूँ में अगर सफाई की व्यस्था की जिम्मेदार नगरपालिका अगर सफाई की व्यवस्था कराने में असमर्थ है तो नगरपालिका अध्यक्ष या स्तीफा दे इस तरह की गंदगी बदबू शहर में शहर में संक्रमण फैलेगा लोग मरेंगे और उसकी जिम्मेदार नगरपालिका है दीपावली के त्यौहार बदायूँ शहर में कुड़े ढेर बदबू से जहरीले मच्छरों की उपज इस बात की गवाई दे रहे है नगरपालिका बदायूँ के सफाई के सब दावे फेल है नगरपालिका बदायूँ फेल हो चुकी है ।

इस मौके पर युवा मंच संगठन के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र ने कहा की कहि ऐसा तो नही कुछ नगरपालिका के विरोधी यह चाहते हो कि बदायूँ में सफाई ना हो जनता में रोष व्याप्त होगा तब नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी बदल जायेगी इसके किये कर्मचारियों बार्ड मेम्बरों इत्यादि को नगरपालिका बदायूँ विरोधी लोगो के द्वारा मैनेज किया जा रहा हो या फिर यह भी कहा जा सकता है कि नगरपालिका बदायूँ के माध्यम से सफाई कर्मचारियों के साथ सही तालमेल नही बैठ पा रहा हो ।

इस मौके पर सफाई करने वालो में युवा मंच संगठन के समाजसेवी राजीव भारती, राजा सिंह, मनुज मिश्रा, राज दिवाकर, सुमित शर्मा रहे ।

भवदीय
ध्रुव देव गुप्ता
संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष
युवा मंच संगठन