बदायूँ । संतोष सिंह तिराहे ओवरब्रिज से मंडी समिति तक विशेष मरम्मत कार्य का नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आज जिस रोड का शुभारंभ हुआ है। वास्तव में इसकी बहुत खस्ताहाल थी। गहरे गहरे गड्ढे थे आवागमन में वहुत असुविधा थी। मैं काफी समय से इसके लिए प्रयासरत था। चूंकि कोरोना के कारण धनाभाव में कार्य स्वीकृति नही हो पाया था। अब शासन से धन मिल चुका है। आज इसका शुभारंभ हुआ है शहर के अंदर कई सडके खराब थी। कई सड़को का काम प्रारम्भ हो चुका है और जल्द कई सड़को का कार्य प्रारंभ होगा जल्द ही शहर की सभी सड़को की स्थिति वहुत अच्छी होगी।

मैंने पूरे कार्यकाल में जहाँ जिसकी आवश्यकता थी। वही काम कराया है। विकास की गति निरतंर जारी है। बदायूँ नगर की सभी सड़को की मुझे चिंता है। शीघ्र सभी सड़के सही होगी।
आप लोगो ने जिस उम्मीद से विधायक बनाया था विकास कार्य कराना ही मेरी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, अशोक भारती सुधीर श्रीवास्तव विश्वजीत गुप्ता आंकित मौर्य रजनी मिश्र, मोनिका गंगवार, एम पी सिंह राजपूत, मनोज गुप्ता, शैलेन्द्र शर्मा, मुनीश अग्रवाल पंकज शर्मा राजेश शर्मा, नितेश वार्ष्णेय, संजीव सक्सेना, विजय सक्सेना, गोपाल शर्मा,अनिल शर्मा, नरेन्द्र गुप्ता,हिमांशु कठेरिया मनोज चन्देल अशोक गुप्ता संदीप गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे