सोनौली महराजगंज : बूथ विजय अभियान के क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल के कार्य समिति की बैठक सोनौली के एक होटल में नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं।
आगामी चुनावों के लिए मेहनत से जुट जाने की अपील भी की गई।
मुख्य अतिथि जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। आगामी चुनाव 2022 में भी भाजपा की सरकार होगी।
नगर मंडल प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर दुर्गा प्रसाद गुप्त ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह व मेहनत से फिर से भाजपा की’ सरकार होगी। नगर अध्यक्ष अजय अग्रहरि ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुनील श्रीवास्तव ( एडवोकेट ) ने किया।
इस मौके पर जिलामंत्री बच्चू लाल चौरसिया,


विधानसभा संयोजक राधेश्याम सिंह, विधानसभा विस्तारक अमरनाथ गुप्त, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ नौतनवा के संयोजक पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, नगर मीडिया प्रभारी उमेश मद्देशिया,जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जावेद, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक अवनीश मिश्र, शिक्षक प्रकोष्ठ सहसंयोजक निर्मल शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक कृष्ण देव पति त्रिपाठी,विष्णु देव चौरसिया,
राजू पहलवान,अंकित गुप्ता,सूरज गुप्ता,प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल,बैजनाथ वर्मा,अमरजीत वर्मा,प्रेम सिंह, किशोर मद्धेशिया,हरिशंकर जायसवाल, रतन गुप्ता एवं बूथ अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नौतनवां तहसील प्रभारी दीपक बनिया