कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी सरकार द्वारा कोविड-19 की स्थिति का हवाला देते हुए, रैली आयोजित करने की अनुमति देने से मना कर दिया गया है। कांग्रेस नेता के 8 फरवरी को सहारनपुर के गांधी पार्क में किसानों के समर्थन में एक रैली आयोजित करने की उम्मीद की जा रही थी। जिला प्रशासन ने प्रियंका को कोरोना महामारी के कारण क्षेत्र में प्रतिबंध का हवाला देते हुए रैली के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है,अब देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस के धुरंधर नेता इमरान मसूद कैसे इस सभा को आयोजित करते हैं या फिर प्रशासन के अनुमति न देने पर प्रशासन की बात मान जाते हैं,इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने 12 बजे से 3 बजे के बीच देश भर के किसानों के ‘चक्का जाम’ के आह्वान को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

By Monika

slot gacor gampang menang
slot gacor hari ini