खनन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में चल रहा था वांछित
बदायूं। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने गुरुवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा।
पुलिस की ओर से , गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहर सिंह पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम दादरा, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। अभियुक्त मुकदमा संख्या 301/26 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 121, 125 और 324(4) के अलावा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4/21 के तहत वांछित था।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।