Oplus_131072

सहसवान थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने आज बृहस्पतिवार की सुबह आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि दौलतपुर निवासी संतोष देवी (32) पत्नी धीर सिंह की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि मृतका की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी।

पुलिस ने जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।