मुजरिया थानाध्यक्ष ने मिशन शक्ति टीम को दिए महत्वपूर्ण निर्देश।
कॉलेज समय पर छात्राओं की सुरक्षा के लिए रहे तत्पर।
मुजरिया=मुजरिया थानाध्यक्ष ने पुलिस स्टाफ की समीक्षा करते हुए मिशन शक्ति टीम को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।साथ ही कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा हेतु प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने मुजरिया पुलिस की बैठक कर मिशन शक्ति टीम को बूस्ट अप करते हुए कहा कि चौराहे पर स्कूल कॉलेज के खुलने और छुट्टी होने के वक्त छात्राओं की सुरक्षा हेतु प्लान बनाकर काम किया जाए ताकि रस्ते में कोई किसी प्रकार की अपराधिक घटना न हो सके।
क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम कर बालिकाओं और महिलाओं को उनकी सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की जाए।
इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक कमरुद्दीन,ऑपरेटर सचिन तेवतिया सहित सभी महिला आरक्षी मौजूर रहे।