बदायूं। भाजपा नेता बनकर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से एक लाख चालीस हजार रुपए ठगने वाले दो युवक गिरफ्तार, 107000 रुपये बरामद, बदायूं lथाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा वादी सन्तोष कुमार पाल पुत्र जसवन्त नि0 ग्राम कैली थाना कुंवरगांव जनपद बदायूँ की तहरीर पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 309/26 धारा 308(6) बीएनएस बनाम अभियुक्त अजय शर्मा अंकुर उपाध्याय एवं अमन मयंक शर्मा के विरुद्ध अभियुक्त गण

द्वारा बलात्कार के झूठे मुकदमें में फंसाने के नाम पर रूपये 1,40,000/- लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था । अभियुक्त अजय शर्मा के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 50.000/- रू0 तथा अभियुक्त अमन उर्फ मयंक शर्मा के कब्जे से 57000/-रू0 बरामद किये गये । दोनों अभियुक्त गण अजय शर्मा व अमन उर्फ मयंक शर्मा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा l