सहसवान- आदर्श जूनियर हाई स्कूल, निकट राजकीय बीज गोदाम, जहांगीराबाद में गुरुवार को अखण्ड भारत संकल्प दिवस श्रद्धा और देशभक्ति के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा अखंड भारत का मानचित्र बनाकर उसके चारों ओर दीप प्रज्ज्वलित करने से हुई। इसके पश्चात समस्त छात्र-छात्राओं ने “वंदे मातरम” गान प्रस्तुत कर देश के गौरव को नमन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सुश्री सविता मालपानी, मंत्री श्री प्रेम स्वरूप आचार्य एवं प्रधानाचार्य श्री हेम सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अखंड भारत के इतिहास, संस्कृति और एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता को बनाए रखना हम सभी का संकल्प होना चाहिए।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता से भाग लिया और एक-दूसरे के हाथों पर सुंदर मेहंदी की डिजाइन बनाईं।

प्रतियोगिता में कुमारी अन्नु, कुमारी सौम्य, कुमारी प्रिया, कुमारी नंदनी, कुमारी आरती, कुमारी अर्चना आदि छात्राओं ने उत्कृष्ट मेहंदी लगाकर सभी का मन मोह लिया। निर्णायक की भूमिका श्रीमती राखी और श्रीमती शिखा ने निभाई।

इस सफल आयोजन में निमिष, कृष्णा, प्रियंका, काजल, पिंकी, बबली, उपमा, मीनेश, अर्पित सहित अन्य अध्यापिका एवं अध्यापको का सहयोग रहा।

विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तीज के उल्लास से गूंजता रहा।