बदायूँ/सहसवान- तहसील के लोक सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी गौरव आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। उप जिलाधिकारी गौरव आर्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
समाधान दिवस में तहसीलदार राकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सैनी, उप वन क्षेत्राधिकारी सुभाष कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है लेकिन इस बार प्राप्त सभी 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण न होने से शिकायतकर्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा।