बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 206/2026 में दर्ज बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त रिंकू पुत्र रामेश्वर तथा कमलेश पुत्र रामेश्वर, निवासी ग्राम कादरचौक, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूँ को शनिवार (01 अगस्त 2026) को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना जरीफनगर के प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।