पीलीभीत मुठभेड़: DIG अजय साहनी के 20 दिन के ऑपरेशन का अंत, 20 हजार की सुपारी लेकर कपड़ा व्यापारी की हत्या करने वाला 1 लाख का इनामी शूटर शिवम उर्फ सरबजीत ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल

DIG अजय साहनी का अल्टीमेटम कामयाब”: बिलसंडा में देर रात घेरा गया कुख्यात, सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल-तमंचा-कारतूस बरामद, ADG जोन रमित शर्मा ने किया था 1 लाख इनाम घोषित

पीलीभीत :20 हजार की सुपारी लेकर कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की दिनदहाड़े हत्या करने वाले 1 लाख के इनामी कुख्यात शूटर शिवम उर्फ सरबजीत को DIG अजय साहनी के नेतृत्व में पीलीभीत पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। DIG अजय साहनी* की रणनीति पर SP पीलीभीत की 5 टीमें पिछले 20 दिनों से इस शातिर के पीछे लगी थीं।

परिवारिक रंजिश में हुई थी पप्पू गुप्ता की हत्या..


पुलिस के मुताबिक पिछले महीने शिवम उर्फ सरबजीत और उसके साथियों ने परिवारिक रंजिश के चलते कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। ADG जोन बरेली रमित शर्मा ने शूटर सर्वजीत उर्फ शिवम को जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर 1 लाख रुपये इनाम घोषित कर दिया था।

बिलसंडा में देर रात घिरा तो बरसाई गोली, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ढेर..


देर रात मुखबिर से DIG अजय साहनी को सूचना मिली कि आरोपी शूटर सर्वजीत बिलसंडा थाना क्षेत्र में छिपा है। DIG अजय साहनी और SP पीलीभीत के आदेश पर SOG समेत 5 टीमें मौके पर पहुंचीं। खुद को घिरता देख शूटर सर्वजीत ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। DIG अजय साहनी के निर्देश पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शूटर सर्वजीत मारा गया। मुठभेड़ में SOG इंचार्ज उमेश त्यागी और सिपाही हरेंद्र को भी गोली लगी है, दोनों का इलाज चल रहा है।

सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद मुठभेड़ के बाद DIG अजय साहनी की टीम ने मृतक शूटर सर्वजीत के पास से 1 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 1 तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। DIG अजय साहनी का मानना है कि पप्पू गुप्ता की हत्या में इस्तेमाल हथियार भी यही थे। फोरेंसिक जांच से हत्या की कड़ी जोड़ी जाएगी।

12 मुकदमे दर्ज, अपराधियों के लिए पीलीभीत में कोई जगह नहीं: DIG अजय साहनी


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक शूटर सर्वजीत उर्फ शिवम पर हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत 12 मुकदमे दर्ज थे। DIG अजय साहनी ने कहा, “ADG जोन रमित शर्मा के निर्देश और SP पीलीभीत के सहयोग से 20 दिन की मेहनत के बाद इस कुख्यात को खत्म किया गया है। DIG अजय साहनी ने साफ किया कि पीलीभीत में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाएगी।”