बदायूं। गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और देश में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के संकल्प के साथ निकाली जा रही ‘गविष्टि गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा’ के सिलसिले में शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को होटल रेवेरा में एक गरिमामयी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सनातन धर्मप्रेमियों से इस देशव्यापी आंदोलन को सफल बनाने का पुरजोर आह्वान किया।बैठक को संबोधित करते हुए शंकराचार्य जी ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। उनकी रक्षा करना हर सनातनी का परम कर्तव्य है। उन्होंने देश भर में चल रही 81 दिवसीय ‘गविष्टि’ (गोरक्षार्थ-धर्मयुद्ध) यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा और पूर्ण संरक्षण नहीं मिल जाता, तब तक यह धर्मयुद्ध जारी रहेगा।