बदायूं। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय के कासगंज स्थानांतरण होने पर शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एसएसपी अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सीओ सिटी को भावभीनी विदाई दी।समारोह के दौरान एसएसपी अंकिता शर्मा ने रजनीश उपाध्याय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और नए कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया सहित समस्त क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए। सभी अधिकारियों ने श्री उपाध्याय के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, उनकी कर्तव्यनिष्ठा, कुशल नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक दक्षता की जमकर सराहना की।कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पुलिस कर्मियों ने भी उनके साथ काम करने के अनुभवों को याद करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की।