बदायूं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। परिसर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया उन्होंने परिसर के खाली पड़े स्थान पर फलदार और छायादार पौधे रोपे। उन्होंने इस दौरान विभागीय कर्मचारियों को रोपे गए पौधों की देखभाल करने और नियमित रूप से जल देने की जिम्मेदारी भी सौंपी।
बीएसए नवीन कुमार ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण करना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यालय के स्टाफ को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से इन पौधों में पानी दें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

बीएसए ने जागरूकता की अपील-
उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते तापमान से निपटने के लिए हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है।
खंड शिक्षा अधिकारी व स्टाफ रहा मौजूद-

इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक और कार्यालय के पटल प्रभारी सहित भारी संख्या में विभागीय कर्मचारी और शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।