जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अकबराबाद में रात करीब 9 बजे बिजली चली गई थी। लगभग 12 बजे के आसपास कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन फिर पूरी रात के लिए गुल हो गई। और सुबह लगभग 11 बजे तक बिजली सुचारू रूप से चालू नहीं हो पाई
लगातार बिजली कटौती और भीषण गर्मी के कारण लोगों का रातभर सोना मुश्किल हो गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लाइनमैन फोन नहीं उठाते और उच्च अधिकारी भी उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं देते।
मोहल्ले वासियों ने सभासद पति बंटी प्रजापति के द्वारा एक शिकायती पत्र दिया गया
शिकायतकर्ता मन्नी सक्सेना उपेंद्र ठाकुर राहुल ठाकुर शुभम सक्सेना प्रदीप जितेंद्र यादव किरणपाल यादव सोनू ठाकुर आदि लोगों ने
बिजली विभाग की इस लापरवाही के चलते लोगों में गहरा असंतोष व्याप्त है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बिजली आपूर्ति को सुधारा जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
