सहसवान-तेज गति से आ रही बाइक सवार ने बाइक सवार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर बता दे। में 9 मई को दोपहर करीब 1 बजे एक सड़क दुर्घटना में अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा एक युवक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, मानकपुर निवासी अजयपाल अपनी स्पलेंडर मोटरसाइकिल से सहसवान आ रहा था। जब वह सरसोता के पास समी अहमद की फड़ के पास पहुंचा, तभी सहसवान की ओर से आ रहे सौरभ पुत्र जयपाल निवासी मोहल्ला गोपालगंज, ने अपनी डीलक्स मोटरसाइकिल को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा से आकर अजयपाल की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी सौरभ मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पीआरबी 112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
अजयपाल की मां कस्तूरी और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। वे घायल अजयपाल को सीएचसी सहसवान ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। कस्तूरी ने इस संबंध में सहसवान थाने में सौरभ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
