राज विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा बदायूं के तत्वावधान में आज विद्युत विभाग बदायूं के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर चंद्रशेखर कुमार के सम्मान में विदाई समारोह एवं नवागत अधीक्षण अभियंता के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सभा में उपखंड अधिकारी विकास राजपूत, अवर अभियंता संघ के जिला अध्यक्ष इंजीनियर हरिशंकर कुमार सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर माता प्रसाद द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने इंजीनियर चंद्रशेखर कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके प्रशासनिक कौशल, कार्यशैली एवं विभाग के प्रति समर्पण की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही नवागत अधीक्षण अभियंता का स्वागत करते हुए उनसे विभागीय कार्यों को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की गई।
कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह, सचिन कुमार, पप्पू गुप्ता, गोवर्धन मिश्रा, अविनाश कुमार, रवि कुमार एवं मनीष कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नवागत अधीक्षण अभियंता महोदय का अभिनंदन करते हुए संगठन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।