आज दिनांक 3 अप्रैल को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने नगर पालिका परिषद बदायूं की 1. 82 करोड रुपए की लागत से बनने वाली कान्हा गौशाला का ग्राम पलिया मेहंदी में सदर विधायक महेश चंद गुप्ता के साथ विधि विधान से शिलान्यास किया
ग्राम पलिया मेहंदी पहुंचने पर केंद्रीय राज्य मंत्री वी एल वर्मा का सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार बड़ी-बड़ी गौशालाओं का निर्माण करा रही है आज नगर पालिका परिषद बदायूं की गौशाला का निर्माण यहां पर हुआ है यह सब सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से संभव हुआ है सरकार की प्राथमिकता है की छुट्टा गोवंश सड़कों पर ना घूमें एवं गौ माता भूखी भी ना रहे इसके लिए लगातार गौशालाओं का निर्माण हो रहा है और पूरी जिम्मेदारी सरकार उठा रही है गाय को हम सब माता मानते है गौमाता की सेवा हमारा धर्म है गाय का घी,दूध, मकानों सब अमृत समान होता है।

श्री वी एल वर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बोलते हुए कहा कि आज देश के अंदर मोदी जी के नेतृत्व में गांव गरीब किसान नौजवान महिलाएं सबके कल्याण के लिए योजनाएं चल रही है चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो हर घर जल की योजना हो उज्जवला गैस योजना हो आयुष्मान भारत योजना हो प्रधानमंत्री जन धन योजना हो चाहे गरीबों को निशुल्क राशन की व्यवस्था हो आज सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए काम कर रही है मोदी जी का नारा है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और इसी नारे को लेकर मोदी जी लगातार काम कर रहे हैं आज पूरी दुनिया हिंदुस्तान की तरफ देख रही है विपक्ष के लोग केवल कमियां ढूंढने में लगे हैं और मोदी जी देश को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं आज बदायूं के विकास की बात करें तो बदायूं में भी विकास चारों तरफ दिखाई दे रहा है चाहे वह गंगा एक्सप्रेसवे हो, चाहे मथुरा से बरेली फोर लेन हो, अमृत योजना में उझानी, बदायूं स्टेशन का कायाकल्प हो,या अन्य योजनाएं पूरे जनपद में विकास के काम बहुत तेजी से चल रहे हैं इस समय ईरान इजरायल में युद्ध चल रहा है लेकिन भारत के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है देश के अंदर पर्याप्त मात्रा में संसाधन हैं मोदी है तो मुमकिन है हम सबको मोदी जी पर विश्वास करना होगा और मोदी जी के रहते भारत पूरी तरह सुरक्षित है हमें लगातार भाजपा को मजबूत करना है।

सदर विधायक पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहां की आज यहां पर नगर पालिका परिषद बदायूं की कान्हा गौशाला का शिलान्यास केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया है बहुत जल्द यह गौशाला बनकर तैयार होगी और बदायूं नगर में जो छुट्टा गोवंश की समस्या है उससे निजात मिलेगी यह गौशाला काफी समय पहले से स्वीकृत है लेकिन नगर पालिका परिषद बदायूं में जमीन न मिलने के कारण इसका निर्माण नहीं हो सका लेकिन आज इसका शिलान्यास हुआ है और जल्द ही यह बनकर तैयार होगी उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रफियाबाद, एवं वजीरगंज में भी बड़ी-बड़ी गौशालाएं बनवाई हैं जिससे गोवंश की समस्या का समाधान हुआ है पूरी विधानसभा में विकास के काम लगातार हो रहे है उत्तर लगातार प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में काम कर रही है अंत में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा का समय देने के लिए भी आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राम बहादुर पांडे ने की कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बदायूं के सभी नामित सभासद एवं बदायूं विधानसभा के नवनियुक्त भाजपा के जिला पदाधिकारी का सदर विधायक महेश सिंह गुप्ता ने साल बढ़कर माला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ईओ नगर पालिका परिषद त्रिपाठी,ब्लॉक प्रमुख अनेक पाल सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शरदेंदु पाठक,जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत,शैलेंद्र मोहन शर्मा, जुगेंद्र सिंह पटेल जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, रचना संखधार,, जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर सभासद नगर पालिका गिरीश शुक्ला,आशीष कश्यप, किशोर कश्यप,मोहित सक्सेना,श्याम पाल दिवाकर, मंडल अध्यक्ष अजय मथुरिया गोपाल शर्मा, राघव सिंह अंकित मौर्य,नाथूलाल वर्मा सोबरन सिंह राजपूत पंकज गुप्ता,पंकज शर्मा, के एल गुप्ता, श्रीमती रचना, राहुल वार्ष्णेय, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।